BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को किया शामिल, पटना से बेंगलुरु के लिए रवाना

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। वहीं BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। वैभव गुरुवार को पटना पहुंचे थे। जहां से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु में कैंप के बाद वे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड...

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को किया शामिल, पटना से बेंगलुरु के लिए रवाना

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। वहीं BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। वैभव गुरुवार को पटना पहुंचे थे। जहां से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु में कैंप के बाद वे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड दौरा 24 जून से 23 जुलाई 2025 तक होगा। इसमें एक 50 ओवर का वार्म-अप मैच, पांच वनडे मैच, और दो मल्टी-डे मैच शामिल है।

वैभव ने IPL के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है

बता दें कि वैभव ने IPL के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव ने बिहार के लिए अबतक 5 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। वैभव ने फर्स्ट क्लास मैचों में जहां 100 रन बनाएं हैं, तो वहीं लिस्ट में उनके नाम 132 रन दर्ज हैं। वैभव ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सात मैचों में 252 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा, जिसमें 18 चौके और 24 छक्के शामिल है। 

35 गेंद में शतक जड़ा था

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इस IPL सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा है। इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। बिहार के वैभव आईपीएल इतिहास में हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। वैभव ने चौके से फिफ्टी और छक्के से सेंचुरी पूरी की थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौकों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की थी।