पिंक बस में कोई चाहकर भी जबरदस्ती चढ़ नहीं सकता, सीधे डॉयल 112 के पास जाएगा कॉल, महिला यात्री बोलीं-अब काफी सुरक्षित महसूस हो रहा है

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की है।  पटना सहित बिहार के 6 जिलों में महिलाओं के लिए  पिंक बस शुरू हो चुकी है और सबसे खास बात महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इस बस में  पैनिक बटन भी है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में यात्री इस बटन को दबा सकती...

पिंक बस में कोई चाहकर भी जबरदस्ती चढ़ नहीं सकता, सीधे डॉयल 112 के पास जाएगा कॉल, महिला यात्री बोलीं-अब काफी सुरक्षित महसूस हो रहा है
pink bus

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। पटना सहित बिहार के 6 जिलों में महिलाओं के लिए  पिंक बस शुरू हो चुकी है और सबसे खास बात महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इस बस में  पैनिक बटन भी है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में यात्री इस बटन को दबा सकती हैं। इसके दबाते ही सीधे डॉयल 112 के पास कॉल जाएगा, और बस में लगे जीपीएस के जरिए पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। जीपीएस का एक्सेस परिवहन विभाग के पास भी है। विभाग बसों की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकता है।

 पटना में पांच रूट तय किए गए हैं

बता दें कि पिंक बस के लिए फिलहाल राजधनी पटना में पांच रूट त्या किए गए है। इन रूटों पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बसें चल रही हैं। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि ड्राइवर के पास गेट खोलने और बंद करने का एक्सेस है। ऑटोमैटिक गेट होने से कोई भी जबरदस्ती इसमें घुस नहीं सकता। पिंक बस में ड्राइवर भी महिलाएं ही होंगी। हालांकि, अभी महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई हैं, इसलिए पुरुषों को रखा गया है। 

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया ..

वहीं परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि, 'राज्य सरकार पूरे प्रदेश में पिंक बसें चलाना चाहती है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पहले चरण में 20 बसें खरीदी हैं। दूसरे चरण में 80 बसें और खरीदी जाएंगी। वहीं परिवहन सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने बताया कि, 'इसे जल्द राज्य के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि गर्ल्स स्टूडेंट्स 400 रुपए और वर्किंग वुमन 550 रुपए में मंथली पास बनवा सकती हैं। मिनिमम किराया 6 रुपए और अधिकतम 25 रुपए तक होगा। वहीं एक महिला यात्री ने बताया कि, ‘बिहार में पहली बार इस तरह का इनिशिएटिव लिया गया है। पहले मैं ऑटो या बस से जाती थी, जिसमें काफी अनकम्फर्टेबल सफर होता था, लेकिन अब काफी सुरक्षित महसूस हो रहा है।’