बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, आखिरी ट्वीट था एयर इंडिया हादसे पर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।कुछ रिपोर्ट्स में दावा ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, आखिरी ट्वीट था एयर इंडिया हादसे पर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसके कारण गले में सूजन और फिर दिल का दौरा पड़ा। 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे

इस खबर के मिलने के फौरन बाद रात में ही करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस के घर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे।

एक्स ट्विटर पर उनका आखिरी पोस्ट 

संजय कपूर, दून स्कूल के छात्र रहे हैं और पोलो खेल के बड़े प्रेमी थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे और घटना के समय वो ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है। बता दें कि अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था। संजय कपूर की मौत से कुछ घंटे पहले एक्स ट्विटर पर उनका आखिरी पोस्ट था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करें।