अरविंद केजरीवाल के घर बजी शहनाई, बेटी हर्षिता की दिल्ली में शादी, पुष्पा-2 मूवी के गाने पर डांस करते दिखे पूर्व सीएम
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार को संभव जैन संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी का यह कार्यक्रम कपूरथला हाउस में संपन्न हुआ। शादी में परिवार के करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। वहीं इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस कार्यक्रम में ..

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार को संभव जैन संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी का यह कार्यक्रम कपूरथला हाउस में संपन्न हुआ। शादी में परिवार के करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। वहीं इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
रिसेप्शन की तैयारियां शुरू
सूत्रों के मुताबिक 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन होगा। इस कार्यक्रम में कई खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खबरों की माने तो संभव जैन ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है।संभव और हर्षिता की पहली मुलाकात आईआईटी कैंपस में हुई थी। बता दें कि हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वहीं संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा संभव और हर्षिता ने हाल ही में साथ मिलकर एक स्टार्टअप भी शुरू किया है।
डांस करते दिखे पूर्व मुख्यमंत्री
बता दे कि इसके पहले गुरुवार रात सगाई हुई थी। दिल्ली के मशहूर पांच सितारा होटल शांगरी-ला इरोस में यह कार्यक्रम हुआ था। यह सगाई समारोह एक निजी कार्यक्रम था। इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान, AAP नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के कई मंत्री शामिल हुए। सगाई के प्रोग्राम के कुछ वीडियो सामने आए, जिसमें केजरीवाल पुष्पा-2 मूवी के 'अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी' गाने पर पत्नी सुनीता के साथ सेम डांस स्टेप करते दिखे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ 'नची जो साड़े नाल' गाने पर भांगड़ा किया।