किचन में दिखा पवन सिंह का नया अंदाज़, वायरल वीडियो पर फैंस बोले—बिना मेहरारू के यही हाल होगा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के साथ अब एक नए हुनर के लिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किचन में देसी स्टाइल में नूडल्स बनाते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस अनोखे अंदाज़....

किचन में दिखा पवन सिंह का नया अंदाज़, वायरल वीडियो पर फैंस बोले—बिना मेहरारू के यही हाल होगा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के साथ अब एक नए हुनर के लिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किचन में देसी स्टाइल में नूडल्स बनाते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस अनोखे अंदाज़ पर खूब प्यार और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

किचन में पावर स्टार
बता दें कि भोजपुरी फिल्म निर्माता निशांत उज्जवल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पवन सिंह का यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पवन देसी स्टाइल में मैगी और वेजिटेबल जूस तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। निशांत ने कैप्शन लिखा— “देहादी आहार पावर स्टार पवन भइया के साथ।”खाना बनाते हुए पवन सिंह मुस्कुराते हुए कहते हैं— “मैं देसी आदमी हूं।” वीडियो में पवन सिंह ने अपनी खास देसी मैगी रेसिपी शेयर की। इसमें वे प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, चना, टमाटर, मैगी मसाला और जीरा डालकर मैगी को घर जैसा स्वाद देने का तरीका दिखा रहे हैं। वीडियो के अंत में दोनों मिलकर नूडल्स का मजा लेते भी दिख रहे हैं।पावर स्टार का यह किचन अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DRrTGqlAt0U/?igsh=OThkM3dicDVkMm1y

बिना मेहरारू के यही हाल होगा भैया
वहीं पवन सिंह के कुकिंग स्किल्स की यूजर्स तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में पर्सनल लाइफ में कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री सोनम मलिक ने लिखा है, 'हम भी आ रहे हैं, एक प्लेट हमारे लिए भी'। एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेहरारू के यही हाल होगा भैया'। एक फैन ने लिखा है, 'पवन सिंह लोकप्रियता के उस मुकाम पर हैं, जहां आप उन्हें प्यार कर सकते हैं, उनसे नफरत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते'।  कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह किचन वीडियो फैंस के लिए एक अलग ही सरप्राइज साबित हुआ है। चाहे रील लाइफ हो या रियल लाइफ—पवन सिंह हर बार चर्चा में रहना जानते हैं, और इस बार उनकी कुकिंग स्किल्स ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।

निजी जिंदगी फिर चर्चा में
पवन सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो बीते काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह से उनका विवाद जग-जाहिर है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे। वे भोजपुरी एक्टर के घर भी पहुंच गई थीं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह ने भी ताल ठोकी थी। वे काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।