बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश 21,391 सिपाहियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा कार्यक्रम आज राजधानी पटना में आयोजित हो रहा है। बिहार पुलिस बल को आज बड़ी संख्या में नई ताकत मिलने वाली  है। शनिवार यानी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में 21,391 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।  यह जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ....

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश 21,391 सिपाहियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा  कार्यक्रम आज राजधानी पटना में आयोजित होगा। दरअसल बिहार पुलिस बल को आज बड़ी संख्या में नई ताकत मिलने वाली  है। शनिवार यानी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में 21,391 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।  यह जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। 

सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—
सीएम नीतीश ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, "24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

11.95 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए
गौरतलब हो कि केन्द्रीय चयन पर्षद ने 9 मई 2025 को 21391 सिपाहियों की बहाली का अंतिम परिणाम जारी किया था। फिलहाल इन सिपाहियों को उनके आवंटित जिले में योगदान की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक 21391 सिपाहियों की बहाली 2023 में प्रारंभ हुई थी। परीक्षा को लेकर 17.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।इसकी लिखित परीक्षा 2024 के अगस्त माह में छह चरणों में ली गई, जिसमें 11.95 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा चली। इस दौरान दस्तावेजों की भी जांच हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया।