बिहार में 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नीतीश कुमार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपा है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी...

बिहार में 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नीतीश कुमार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपा है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नवनियुक्त एएनएम को बधाई और शुभकामनायें दी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई और शुभकामनायें दी। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि, मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।बता दें कि, नीतीश सरकार की ओर से 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी कड़ी में आज सात हजार से भी ज्यादा एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।सीएम नीतीश कुमार की ओर से कहा गया कि, नियुक्त एएनएम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान नियुक्ति पत्र लेने के बाद एएनएम के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई।वहीं कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्री ने भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। 

12 लाख से अधिक नौकरी देने का लक्ष्य
मालूम हो कि,  29 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 21,391 नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए थे। वहीं, 21 जून को भी मुख्यमंत्री ने 101 सहायक आर्किटेक्ट को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इससे पहले 9 मार्च को गांधी मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।