नीतीश कुमार का लालू यादव पर बड़ा हमला: 20 साल में कुछ नहीं किया, महिलाओं के उत्थान को बताया प्राथमिकता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और विशेष रूप से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार के विकास में उनका कोई विशेष योगदान नहीं रहा है। नीतीश कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि वे गलती से दो बार लालू यादव के साथ गठबंधन में गए थे, लेकिन अब ऐसा दोबारा....

नीतीश कुमार का लालू यादव पर बड़ा हमला: 20 साल में कुछ नहीं किया, महिलाओं के उत्थान को बताया प्राथमिकता
CM NITISH

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और विशेष रूप से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार के विकास में उनका कोई विशेष योगदान नहीं रहा है। नीतीश कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि वे गलती से दो बार लालू यादव के साथ गठबंधन में गए थे, लेकिन अब ऐसा दोबारा नहीं होगा।

-20 साल से पहले कोई कुछ करता था?-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा-20 साल से पहले कोई कुछ करता था? हम गलती से दो बार उधर चले गए। लेकिन इन लोगों ने कुछ खास नहीं किया। अब नया दौर शुरू होगा। हम सब साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और इधर-उधर नहीं जाएंगे।बता दें कि नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। 

महिलाओं के उत्थान पर भी विशेष जोर
नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति बेहद कमजोर थी, लेकिन उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं शुरू की हैं। "हमने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, हर संभव सुविधा मुहैया कराई। पहले महिलाएं पूछती थीं, पर अब वे सम्मान के साथ बेहतर जीवन जी रही हैं। उनका पहनावा भी पहले से काफी बेहतर हो गया है।" मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं का जीवन सम्मानजनक और सुरक्षित बनाना है।

सीएम नीतीश ने आगे कहा...
सीएम नीतीश ने आगे कहा, "हमने महिलाओं के लिए हर स्तर पर काम किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार काम जारी रहेगा। हम हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार प्रयास कर रहे हैं।" नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और सभी वर्गों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।