बिहार के 1.11 करोड़ लाभार्थियों को मिला तोहफा, नीतीश सरकार ने भेजे 1227 करोड़ रुपये
बिहार सरकार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खातों में कुल 1227 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस ट्रांसफर के तहत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपए जमा किए गए हैं। यह भुगतान नीतीश सरकार द्वारा बढ़ाई गई नई पेंशन राशि के तहत पहली बार हुआ है।पिछले महीने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों की पेंशन को 400 रुपए...

बिहार सरकार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खातों में कुल 1227 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस ट्रांसफर के तहत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपए जमा किए गए हैं। यह भुगतान नीतीश सरकार द्वारा बढ़ाई गई नई पेंशन राशि के तहत पहली बार हुआ है।पिछले महीने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों की पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया था। अब से यह बढ़ी हुई राशि नियमित रूप से लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM मौजूद
इसको लेकर पटना में राज्य स्तरीय समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM मौजूद हैं। मुख्यमंत्री बिहार के सभी जिलों के लाभार्थियों से ऑनलाइन बात कर रहे हैं।कार्यक्रम में डिप्टी CM सम्राट चौधरी थोड़ी देर से पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें गमला दिया।सभी 38 जिलों के मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हजार से अधिक राजस्व गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पूरे राज्य से 60 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल हैं।
उन लोगों ने कुछ नहीं किया-सीएम
CM नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- 'जब से हम लोगों की सरकार बनी। 24 नवंबर 2005 से। उसके पहले कहीं कुछ नहीं था। इसके बाद हम लोगों ने सोचा कि आप लोगों के लिए अच्छा काम करना है। हमने काम करना शुरू किया। देखिए आज कितना काम हो रहा है।'उन लोगों ने कुछ नहीं किया। सब हम लोगों ने किया। हम लोग शुरू से साथ थे। हम अब कभी इधर उधर नहीं जाने वाले हैं। पहले कोई महिलाओं को नहीं पूछता था। हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना काम किया है।'