दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज आ रहे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मिल सकती है बड़ी सौगात,ट्रेन से जाएंगे मुंगेर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले रेल मंत्री की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।अश्विनी वैष्णव  का दो दिवसीय बिहार दौरा आज यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान अश्विनी वैष्णव  एक साथ बिहार को रेलवे से जुडी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय रेल..

दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज आ रहे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मिल सकती है बड़ी सौगात,ट्रेन से जाएंगे मुंगेर
Ashwini Vaishnav


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले रेल मंत्री की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।अश्विनी वैष्णव  का दो दिवसीय बिहार दौरा आज यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान अश्विनी वैष्णव  एक साथ बिहार को रेलवे से जुडी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  रात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर रात्रि विश्राम पटना में करेंगे। इसके बाद कल (शुक्रवार) सुबह 8:30 बजे पटना से ट्रेन से मुंगेर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। 

कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं

मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर में शुक्रवार को वे कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।उसके बाद उनका 11 बजे दिन से रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।केंद्रीय रेल मंत्री बिहार से जुड़ी रेल परियोजनों की समीक्षा भी करेंगे। अश्विनी वैष्णव जमालपुर में वैगन पीओएच स्थल की नींव रखेंगे। दोपहर बाद वे वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं

बता दें कि अश्विनी वैष्णव के कल होने वाले दौरे को लेकर रेल इंजन कारखाना जमालपुर, मॉडल स्टेशन जमालपुर, ईस्टर्न रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।खबरों की माने तो  रेल मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। वहीं वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दोपहर ढाई बजे जमालपुर से ट्रेन से पटना रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे।  पटना पहुंचने के बाद शाम साढ़े छह बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि बिहार में इस समय कई रेल प्रोजेक्टस प्रगति पर हैं, जिनमें नई लाइन बिछाने, विद्युतीकरण, दोहरीकरण, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में सुधार शामिल हैं।