बिहार में हाईटेक निगरानी का जाल, अब CCTV की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी

बिहार में अब कानून तोड़ना आसान नहीं रहेगा । सड़कों से लेकर शहरों तक हर गतिविधि पर तकनीक की पैनी नजर होगी। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे प्रदेश में हाईटेक CCTV नेटवर्क बिछाने का बड़ा फैसला लिया है, जो सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों को नई दिशा देगा।पुलिस मुख्यालय के एडीजी सुधांशु कुमार के मुताबिक, पटना, मुजफ्फरपुर,....

बिहार में हाईटेक निगरानी का जाल, अब CCTV की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी

 बिहार में अब कानून तोड़ना आसान नहीं रहेगा । सड़कों से लेकर शहरों तक हर गतिविधि पर तकनीक की पैनी नजर होगी। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे प्रदेश में हाईटेक CCTV नेटवर्क बिछाने का बड़ा फैसला लिया है, जो सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों को नई दिशा देगा।पुलिस मुख्यालय के एडीजी सुधांशु कुमार के मुताबिक, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। 

 कैमरों की निगरानी में ट्रैफिक कंट्रोल 
सुधांशु कुमार के मुताबिक, इन सेंटरों के जरिए कैमरों की निगरानी में ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है और नियम तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान भी काटा जा रहा है।अब इस स्मार्ट मॉडल को राज्य के सभी 9 डिविजनल हेडक्वार्टर में लागू किया जाएगा, जहां अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। इसके साथ ही योजना के दूसरे चरण में उन 27 जिलों को शामिल किया गया है, जो अभी इस तकनीक से पूरी तरह नहीं जुड़े हैं। इन जिलों में प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों की पहचान के लिए तेजी से सर्वे किया जा रहा है।

 20 से 22 नए लोकेशन चिन्हित किए गए हैं
राजधानी पटना में भी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 20 से 22 नए लोकेशन चिन्हित किए गए हैं, जहां आधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।इस पहल का सीधा असर दो अहम क्षेत्रों में दिखेगा। पहला, ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी। दूसरा, अपराध की जांच में पुलिस को पुख्ता वीडियो सबूत मिलेंगे, जिससे केस सुलझाने की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी।कुल मिलाकर, बिहार अब तेजी से “स्मार्ट सर्विलांस” की ओर बढ़ रहा है, जहां तकनीक के सहारे न सिर्फ अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।