बिहार कैबिनेट विस्तार 2026: सम्राट सरकार में नए चेहरों की एंट्री, डॉ. श्वेता गुप्ता बनीं चर्चा का केंद्र

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट का बड़ा विस्तार किया गया। गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल ...

बिहार कैबिनेट विस्तार 2026: सम्राट सरकार में नए चेहरों की एंट्री, डॉ. श्वेता गुप्ता बनीं चर्चा का केंद्र

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट का बड़ा विस्तार किया गया। गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल ३२ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार की सबसे खास बात यह रही कि कई नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली।, 

दोनों दलों ने नए नेताओं पर भरोसा जताया

बता दें कि कैबिनेट विस्तार में जेडीयू और बीजेपी दोनों दलों ने नए नेताओं पर भरोसा जताया है। जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, डॉ. श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वहीं बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरुण शंकर पासवान, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है।

 की सेवा कर अपनी अलग पहचान बनाई

वहीं इस पूरे विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा शिवहर से नव-निर्वाचित विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता की हो रही है। 44 वर्षीय डॉ. श्वेता ने इतिहास रचते हुए आजादी के 78 वर्षों में शिवहर विधानसभा सीट से विधायक बनने वाली पहली महिला होने का गौरव हासिल किया है। राजनीति में आने से पहले वह सीतामढ़ी और शिवहर क्षेत्र की जानी-मानी डॉक्टर रही हैं और लंबे समय तक लोगों की सेवा कर अपनी अलग पहचान बनाई।

चिकित्सा क्षेत्र में सफल करियर

डॉ. श्वेता गुप्ता का राजनीतिक सफर बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में सफल करियर के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहली ही चुनावी जीत के साथ राज्य की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी। उनके पति डॉ. वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं। मेडिकल प्रैक्टिस के अलावा वे हॉस्पिटल, स्कूल और रेस्टोरेंट समेत कई व्यवसायों का संचालन करते हैं।

28.4 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन

चुनावी हलफनामे के मुताबिक डॉ. श्वेता गुप्ता करीब 28.4 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इनमें लगभग 6.6 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी वार्षिक आय करीब 74.4 लाख रुपये बताई गई है, जबकि उन पर लगभग 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है। खास बात यह है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

नए राजनीतिक दौर की बड़ी शुरुआत

कैबिनेट में शामिल किए जाने की खबर सामने आते ही शिवहर और आसपास के इलाकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे महिला नेतृत्व और नए राजनीतिक दौर की बड़ी शुरुआत बताया है। अब माना जा रहा है कि डॉ. श्वेता गुप्ता बिहार सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाते हुए राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान मजबूत करेंगी।