पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर एकबार सीएम नीतीश पर कर दिया हमला

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर एकबार सीएम  नीतीश पर कर दिया हमला

पटना डेस्क : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा राजद पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह ने अपने सम्बोधन के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा और इशारो ही इशारो में जनता के सामने बिहार के मुख्यमंत्री का चरित्रचित्रण कर दिया। सुधाकर सिंह जिस बेबाकी से बयानबाजी कर रहे थे वो सियासी गलियारे में हलचल लाने के लिए काफी है। जब उनसे यह पूछा गया कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में किस पर्टी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने राजद पार्टी को ही अपना पार्टी बताया और उसी पार्टी से चुनाव लड़ने की बात स्वीकारी। जब मीडिया के द्वारा अधिकारियों पर थूकने वाले बयान की बात पूछी गई तो इस मामले पर वो अपने द्वारा बोले गए बयान पर पूरी तरह अटल रहें। 

वाही सुधाकर सिंह ने कहा कि उस बयान में विवादित क्या है ? हमको बताया जाय। आप पढ़े लिखे लोग हैं। इस बयान में विवादित क्या है, क्या भ्रष्टाचार नहीं है, क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहें ? जवाब दीजिये।

उन्होंने कहा कि मैने तो बड़े ही गांधीवादी तरीके से बोला था कि विरोध दर्ज करना चाहिए। क्या आपसे अवैध तरीके से धन मांगता तो आप विरोध नहीं करते ? आपके पास कैमरा है आप उसे कैमरे में लोड करते। किसान के पास क्या है, न तो उसके पास ताकत है, न तो उसके पास काम है और न ही उसके पास कैमरा है। ऐसी स्थिति में वह अपने तरीके से विरोध करेगा। इसमें विवादित कहां हुआ,जनता को यह काम करना चाहिये।

रिपोर्ट : कुमार कौशिक / दीनानाथ मौआर