गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक के दौरान  भीषण सड़क  दुर्घटना में  दो लोगो की मौत  एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

पटना डेस्क : गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक के दौरान सडक दुर्घटना में जहा दो लोगो की मौत हो गयी । वही एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है।

घटना मांझागढ़ के पथरा गाँव के समीप एनएच 28 की है। मृतक दीनानाथ ठाकुर, झाझवा गाँव के निवासी है। और सावित्री देवी, पथरा गाव के निवासी लक्ष्मी मांझी की पत्नी है। जबकि घायल महिला शिला देवी पथरा गाँव निवासी स्व मनबोध मांझी की पत्नी है। 

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को सुबह सभी लोग एनएच 27 पर सुबह टहलने निकले थे। उसी दौरान ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की घटना स्थल पर मौत हो गयी।जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।स्थानीय लोगो के मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट : कुमार कौशिक