बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ; निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग
पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह....
पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य की नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत कुल 6 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन विभाग का प्रभार मिला है।
निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग
इस कैबिनेट विस्तार का सबसे चर्चित चेहरा रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके मंत्रालय को लेकर दिनभर चर्चा होती रही।वहीं शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी को दी गई है। खास बात यह है कि बिहार में शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गया है, जिसे राजनीतिक रूप से बड़ा बदलाव माना जा रहा है।बता दें कि नई कैबिनेट में बीजेपी के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के 1 मंत्री शामिल किए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी साफ नजर आई।
प्रमुख विभागों का आवंटन
सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन। विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री -जल संसाधन एवं संसदीय कार्य। बिजेन्द्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री- वित्त और वाणिज्य कर विभाग।
कैबिनेट मंत्रियों की सूची
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग।विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार। निशांत कुमार -स्वास्थ्य विभाग। लेसी सिंह- भवन निर्माण।राम कृपाल यादव- सहकारिता विभाग, नीतीश मिश्रा -नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, दामोदर रावत -परिवहन विभाग, संजय सिंह टाइगर -उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग।अशोक चौधरी-खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।भगवान सिंह कुशवाहा-योजना एवं विकास।अरुण शंकर प्रसाद-श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा एवं रोजगारमदन सहनीमद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।डॉ. संतोष कुमार सुमन-लघु जल संसाधन।रमा निषाद-पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।रत्नेश सादा-आपदा प्रबंधन।कुमार शैलेन्द्र-पथ निर्माण।शीला कुमारी-विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।केदार प्रसाद गुप्ता-पर्यटन विभाग।लखेन्द्र कुमार रोशन-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।सुनील कुमार-ग्रामीण कार्य विभाग।श्रेयसी सिंह-उद्योग एवं खेल विभाग।मो. जमा खान-अल्पसंख्यक कल्याण।नंदकिशोर राम-डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन।शैलेश कुमार (बुलो मंडल)ऊर्जा विभाग।डॉ. प्रमोद कुमार-खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति।श्वेता गुप्ता-समाज कल्याण।मिथिलेश तिवारी-शिक्षा विभाग।डॉ. रामचंद्र प्रसाद-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन।संजय कुमार सिंह-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED)संजय कुमार-गन्ना उद्योगदीपक प्रकाश-पंचायती राज विभाग।













