Patna Traffic: छठ पूजा पर बदला ट्रैफिक रूट, इन सड़कों पर नो एंट्री

लोक आस्था, तप और अनुशासन के महापर्व चैती छठ की शुरुआत के साथ ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुए इस चार दिवसीय पर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर रहे हैं। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ....

Patna Traffic: छठ पूजा पर बदला ट्रैफिक रूट, इन सड़कों पर नो एंट्री


लोक आस्था, तप और अनुशासन के महापर्व चैती छठ की शुरुआत के साथ ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुए इस चार दिवसीय पर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर रहे हैं। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक चलने वाला यह पावन पर्व आज दूसरे दिन खरना पूजा के साथ आगे बढ़ेगा। इसके बाद 24 मार्च को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मान्यता है कि विधि-विधान से की गई छठ पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई रास्तों पर रोक
छठ व्रतियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने 24 और 25 मार्च के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।अशोक राजपथ पर करगिल चौक से दीदारगंज तक पूरी तरह नो एंट्री रहेगी। सभी एंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे, केवल छठ व्रतियों की गाड़ियों को अनुमति। व्रतियों के वाहनों की पार्किंग पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज कैंपस में होगी।

अटल पथ और मरीन ड्राइव पर नो एंट्री
जानकारी के मुताबिक, यह रोक 24 मार्च की दोपहर से 25 मार्च की सुबह 8 बजे तक रहेगी..इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम के 5:30 बजे तक और 25 मार्च को सुबह 3 से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ गाड़ियां के चलने पर रोक रहेगी लेकिन इस दौरान लोगों के पास वैकल्पिक रास्ते का ऑप्शन होगा। लोग रामजीचक मोड़ से नहर रोड से गुजरते हुए बेली रोड जा सकेंगे।अटल पथ, मरीन ड्राइव के साथ-साथ कई इलाकों में गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक और 25 की सुबह 2 से 9 बजे तक अटल पथ से जेपी सेतु होते सोनपुर के तरफ गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी।अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ ना तो पार्किंग की व्यवस्था होगी और ना ही गाड़ियां चलेंगी।कंगन घाट से मरीन ड्राइव पर पश्चिम की तरफ भी नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा जेपी सेतु पर भारी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।  जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से गायघाट तक दोनों फ्लैंक में गाड़ियां नहीं चलेंगी।इसके अलावा जो बसें होंगी, वह गांधी मैदान गेट नंबर- 10 के अंदर पार्क की जा सकेंगी।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और छठ व्रतियों को किसी भी तरह की असुविधा न होने दें।
भक्ति, आस्था और अनुशासन के इस महापर्व में जहां एक ओर श्रद्धालु पूरी निष्ठा से पूजा में लीन हैं, वहीं प्रशासन भी इसे शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।