बाढ़ बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले मिलेगी इतने रुपए?

बाढ़ बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले मिलेगी इतने रुपए?

DARBHANGA : बिहार में इन दोनों कई जिले बाढ़ के चपेट में है. बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए तमाम तरीके के राहत कार्य किया जा रहे हैं. इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एक्टिव मूड में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, दशहरा से पहले बाढ़ पीड़ितों को सरकार 7-7 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी. दुर्गा पूजा से पहले 9 अक्टूबर को यह राशि दे दी जाएगी. कुल 48 हजार बाढ़ पीड़ितों को मदद मिलेगी. निरीक्षण के दौरान दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए. दरभंगा के बिरौल में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने चेक वितरण भी किए.

आज नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री राहत शिविरों में पहुंचे और एक-एक चीज की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पोलो मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में बाढ़ राहत फूड पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए.

REPORT - KUMAR DEVANSHU