डायल-112 चालकों के लिए बड़ी राहत: सेवा अवधि बढ़ी, वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी
आपातकालीन सेवाओं में लगे डायल-112 चालकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब उनके सेवा अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, साथ ही मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अब चालकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि वार्षिक वर्दी भत्ता भी 4,000 रुपये तय किया गया है। वहीं इस सेवा विस्तार पर एक वर्ष के लिए कुल 161.84 .....
आपातकालीन सेवाओं में लगे डायल-112 चालकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब उनके सेवा अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, साथ ही मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अब चालकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि वार्षिक वर्दी भत्ता भी 4,000 रुपये तय किया गया है। वहीं इस सेवा विस्तार पर एक वर्ष के लिए कुल 161.84 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य में डायल-112 के संचालन के लिए कुल 4,426 चालक पद स्वीकृत हैं, जिनमें 3,418 चालक सिपाही और 1,009 चालक हवलदार शामिल हैं। भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा होने में समय लग सकता है।
सेना के सेवानिवृत्त चालकों को तैनात किया गया
इसी कारण वर्तमान में AWPO दानापुर के माध्यम से सेना के सेवानिवृत्त चालकों को तैनात किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह विभाग के पूर्व निर्णय के अनुसार इन सेवानिवृत चालकों की सेवा मार्च 2026 तक थी, जिसे अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष के अतिरिक्त सेवा विस्तार की मंजूरी दी गई है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयास में लगी हुई है।वहीं डायल- 112 सेवा में रिस्पॉन्स टाइम को कम करने के लिए भी लगातार काम किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स के चालकों की सेवा अवधि को एक साल के लिए विस्तार दिया गया है।













