बिहार में 1 करोड़ की लग्ज़री कैरावैन बस! चलता-फिरता 5 स्टार होटल, पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन
अगर आप बिहार को आराम, लग्ज़री और शाही अंदाज़ में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए खास इंतज़ाम हो गया है। बिहार पर्यटन विभाग ने राज्य में अत्याधुनिक लग्ज़री कैरावैन बस सेवा की शुरुआत कर दी है। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो कैरावैन बसों को आज बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन के दौरान मंत्री स्वयं भी इस...
अगर आप बिहार को आराम, लग्ज़री और शाही अंदाज़ में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए खास इंतज़ाम हो गया है। बिहार पर्यटन विभाग ने राज्य में अत्याधुनिक लग्ज़री कैरावैन बस सेवा की शुरुआत कर दी है। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो कैरावैन बसों को आज बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन के दौरान मंत्री स्वयं भी इस बस में सवार होकर यात्रा पर निकले।
चलता-फिरता फाइव-स्टार होटल
बता दें कि यह कैरावैन बस किसी होटल से कम नहीं है। इसे एक मोबाइल फाइव-स्टार होटल की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें यात्रियों को बेडरूम, बाथरूम, किचन और ड्रेसिंग एरिया जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बस में 24 घंटे वाई-फाई, फुली एयर कंडीशन्ड सिस्टम और हाई-एंड इंटीरियर दिया गया है। बता दें कि यह लग्ज़री कैरावैन सेवा न सिर्फ बिहार पर्यटन को नई पहचान देगी, बल्कि उन पर्यटकों के लिए भी खास अनुभव होगी जो आराम, सुरक्षा और प्रीमियम ट्रैवल की तलाश में हैं।
पूरे भारत में घूमने की आज़ादी
इस कैरावैन को ऑल इंडिया परमिट मिला है। पर्यटक पटना से गया, जहानाबाद, बक्सर, नवादा, राजगीर, बांका, वाल्मीकिनगर टाइगर रिज़र्व समेत बिहार और देश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।JCBL कंपनी द्वारा डिजाइन की गई इस बस में 4 ऑटोमेटेड रिक्लाइनर सीट्स (360 डिग्री मूवमेंट के साथ) 3-सीटर सोफा, 4 स्लीपर बर्थ, ऑटोमैटिक फोल्डेबल फुट-स्टेप्स, हर सीट के पास स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और मोटराइज्ड कर्टन, बस में 6 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। वहीं इसका किराया 75 रुपए प्रति किलोमीटर के दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर के लिए रखा गया है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन बिहार टूरिज्म की वेबसाइट और ऑफलाइन ऑफिस आकर कर सकते हैं।
किचन एरिया में एक प्रॉपर स्लैब बनाया गया है
विशाल रतन ने बताया कि 43 इंच का एक स्मार्ट टीवी यहां इंस्टॉल किया गया है। बेडरूम वाले एरिया में हर स्लीपर बर्थ में एक टीवी लगाई गई है। हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दी गई है। किसी तरीके की समस्या होने पर या कोई इंस्ट्रक्शन देने के लिए ड्राइवर से डायरेक्ट को-ऑर्डिनेटर किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इमरजेंसी एग्जिट भी दी गई है।साथ ही गाड़ी के अंदर किचन एरिया में एक प्रॉपर स्लैब बनाया गया है, जिसमें इंडक्शन की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही फ्रिज, माइक्रोवेव, वाटर कूलर भी मौजूद है।
6 कैमरे को इंस्टॉल किया गया है
यह बस पूरी तरीके से एयर कंडीशन्ड है, जिसमें सिक्योरिटी के लिहाज से 6 कैमरे को इंस्टॉल किया गया है। इसे बिहार सरकार के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियां बनाने वाली कंपनी ने डिजाइन किया है। इसे बनाने के 3 महीने के भीतर ही दो गाड़ियों को बिहार डिलीवर किया गया है।JCBL कंपनी के डिप्टी मैनेजर विशाल रतन बताते हैं कि कैरावैन के अंदर इंटर करने के लिए ऑटोमैटिक फोल्डेबल फूट स्टेप्स की सुविधा दी गई है।
एक साथ चार लोग सो सकते हैं
इस कैरावैन में जो बेडरूम एरिया बनाया गया है, वहां एक साथ चार लोग सो सकते हैं। बाथरूम में बेसिन के साथ-साथ शॉवर एरिया भी बनाया गया है, जहां पर लोग नहा भी सकते हैं। यहां गर्म और ठंडा दोनों तरह का पानी आएगा। इस कैरावैन में मरीन टॉयलेट लगाया गया है, जो कम पानी में भी एफिशिएंट तरीके से सफाई कर सकती है।
किराया 75 रुपए प्रति किलोमीटर के दर से
बिहार टूरिज्म के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि, इसका किराया 75 रुपए प्रति किलोमीटर के दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर के लिए रखा गया है। इसके अलावा, एक दिन के लिए बुकिंग लगभग 20 हजार रुपए प्रतिदिन की दर से होगी, ज्यादा यात्रा पर प्रति किमी की दर लागू होगी।वहीं, पटना में 12 घंटे और 75 किमी की यात्रा के लिए 11,000 रुपए में बुकिंग का विकल्प भी दिया गया है। अभी इसके रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।













