अनंत सिंह जेल से बाहर: शेर आया...शेर आया के नारों से गूंजा पटना,समर्थकों की भारी भीड़

पटना की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेऊर जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग बेऊर जेल के बाहर जुटे रहे और जमकर नारेबाजी की। “देखो-देखो कौन आया, शेर आया......

अनंत सिंह जेल से बाहर: शेर आया...शेर आया के नारों से गूंजा पटना,समर्थकों की भारी भीड़

 पटना की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेऊर जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग बेऊर जेल के बाहर जुटे रहे और जमकर नारेबाजी की। “देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया” और “जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। उनके करीबी समर्थक उन्हें उनकी पसंदीदा गाड़ी लैंड क्रूजर से लेने पहुंचे।

पटना आवास पर भव्य तैयारी
रिहाई के बाद अनंत सिंह सीधे पटना स्थित अपने विधायक आवास के लिए रवाना हुए। यहां उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। आवास को फूल-मालाओं से सजाया गया है और समर्थकों के लिए बड़े स्तर पर भोज का आयोजन किया गया है।बताया जा रहा है कि करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। इसके अलावा समोसा, पुड़ी, सब्जी और पुलाव जैसे व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया है।

मोकामा में 50 किमी का रोड शो
अनंत सिंह 24 मार्च (मंगलवार) को पटना से मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान वे बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक जाएंगे, जहां रास्ते में कई जगहों पर समर्थक उनका स्वागत करेंगे।गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 1 नवंबर को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके मोकामा आवास से गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था और करीब चार महीने बाद 20 मार्च को पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली।अनंत सिंह की रिहाई के बाद मोकामा समेत बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।