Bihar Diwas 2026: राज्यपाल करेंगे समापन, पापोन की स्पेशल परफॉर्मेंस
गौरव, संस्कृति और विकास की झलक के साथ बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम आज अपने तीसरे और अंतिम दिन में प्रवेश कर चुका है, जहां समापन समारोह को खास बनाने की पूरी तैयारी है।समारोह का समापन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन द्वारा किया जाएगा, जबकि मशहूर गायक पापोन अपनी सूफियाना आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों....
गौरव, संस्कृति और विकास की झलक के साथ बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम आज अपने तीसरे और अंतिम दिन में प्रवेश कर चुका है, जहां समापन समारोह को खास बनाने की पूरी तैयारी है।समारोह का समापन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन द्वारा किया जाएगा, जबकि मशहूर गायक पापोन अपनी सूफियाना आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों के झूमने की पूरी उम्मीद है।
विशेष सांस्कृतिक आयोजन
वहीं शास्त्रीय कला प्रेमियों के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में विशेष सांस्कृतिक आयोजन रखा गया है।बता दें कि गांधी मैदान में हो रहे कार्यक्रम में दोनों दिन हजारों दर्शक जुटे और आज भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले कार्यक्रम के दूसरे दिन बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक शान ने अपने शानदार प्रदर्शन से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने ‘मैं हूं डॉन’ और ‘चांद सिफारिश’ जैसे हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया
वहीं कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन स्टॉल्स में राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने भी गांधी मैदान पहुंचकर इन स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने खासतौर पर आपदा प्रबंधन से जुड़े स्टॉल की सराहना करते हुए कहा कि पिता जी ने काफी काम किया है।जनता को इन योजनाओं को जरूर देखना चाहिए, ताकि सरकार के कामों की जानकारी मिल सके।तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में पहले दो दिनों की तरह आज भी हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे बिहार दिवस का समापन एक यादगार उत्सव के रूप में दर्ज होगा।













