बिहार के विकास को नई रफ्तार: खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन, मिली 3936 करोड़ रुपये की मंजूरी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3936.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

बिहार के विकास को नई रफ्तार: खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन, मिली 3936 करोड़ रुपये की मंजूरी 

DESWA DESK : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3936.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

इसके लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये कहा कि बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है। राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया गया है, जिसका लाभ बिहारवासियों को मिल रहा है। कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना से सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने और राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक.आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।