Bihar Board 12th Result 2026 आज: 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ....

Bihar Board 12th Result 2026 आज: 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था।

स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि विद्यार्थी interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।  इस अवसर पर डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इंटरनेट धीमा होने की स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है
बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। बता दें कि  साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे।कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था।

इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
www.digilocker.gov.in
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com