मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर किया माल्यार्पण,विपक्ष पर विजय सिन्हा का तंज-जननायक से सबक लें

आज बिहार सहित पूरे देश में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। सामाजिक न्याय, सादगी और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को इस मौके पर हर राजनीतिक दल ने याद किया और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।कर्पूरी जयंती के अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानसभा परिसर........

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर किया माल्यार्पण,विपक्ष पर विजय सिन्हा का तंज-जननायक से सबक लें

आज बिहार सहित पूरे देश में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। सामाजिक न्याय, सादगी और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को इस मौके पर हर राजनीतिक दल ने याद किया और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।कर्पूरी जयंती के अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानसभा परिसर पहुंचकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना 
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिन की शुरुआत विधानसभा स्थित कर्पूरी ठाकुर की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने आचरण, विचार और सादगी से समाज के हर वर्ग में सम्मान अर्जित किया।उन्होंने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न देकर उन्हें बड़ा सम्मान दिया। सभी को चाहिए कि जातीय नफरत को खत्म कर आपसी भाईचारा बनाए रखें।आरजेडी पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि, 'कर्पूरी ठाकुर से सबक लेना चाहिए कि कैसे अभाव में भी लोगों के बीच सम्मान पाया जाता है।

जदयू कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह
बता दें कि पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में भी कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मंत्री विजय चौधरी और श्याम रजक ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों और वंचितों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा,“जननायक कर्पूरी ठाकुर लोगों के दिलों की धड़कन हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को ज़मीन पर उतारा है।”राजद द्वारा आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह पर तंज कसते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि“अच्छा है कि अब उन लोगों को भी सद्बुद्धि आई है, जो कर्पूरी ठाकुर के विचारों को नहीं मानते थे।”गौरतलब है कि आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी अपने-अपने कार्यालयों में कर्पूरी ठाकुर जयंती मना रही है।बीजेपी के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जबकि आरजेडी कार्यालय में आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी रहेगी।