पटना से मोकामा तक जलवा! अनंत सिंह की रिहाई पर बड़ा आयोजन,3 लाख रसगुल्लों की दावत, 50KM रोडशो का ऐलान
मोकामा से जदयू विधायक और चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह को आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब चार महीने बाद आज सोमवार को वे बेऊर जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे अनंत सिंह जेल से रिहा होंगे, जिसके बाद वे सीधे पटना के माल रोड स्थित अपने विधायक आवास पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के ....
मोकामा से जदयू विधायक और चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह को आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब चार महीने बाद आज सोमवार को वे बेऊर जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे अनंत सिंह जेल से रिहा होंगे, जिसके बाद वे सीधे पटना के माल रोड स्थित अपने विधायक आवास पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। बड़े पंडाल, सैकड़ों कुर्सियां और गर्मी को देखते हुए कूलर-पंखों का इंतजाम किया गया है। अनुमान है कि 10 से 15 हजार से ज्यादा समर्थक यहां जुट सकते हैं।
बड़े स्तर पर भोज का आयोजन किया गया है
स्वागत को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर भोज का आयोजन किया गया है। समर्थकों के लिए पनीर की अलग-अलग डिश, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी-रोटी, लिट्टी, कचौड़ी और पुलाव तैयार किए जा रहे हैं। वहीं मिठाई में खास तौर पर 2 से 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन बनवाए गए हैं, जो बाढ़ से पटना लाए जा रहे हैं।
रिहाई के बाद अनंत सिंह का अगला कार्यक्रम भी तय है। मंगलवार, 24 मार्च को वे पटना से मोकामा के लिए रवाना होंगे और करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान वे बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक सड़क मार्ग से जाएंगे, जहां जगह-जगह समर्थक उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2025 को चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पुलिस ने मोकामा स्थित उनके आवास से अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था और 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था। अब करीब चार महीने बाद उन्हें जमानत मिली है।फिलहाल, उनकी रिहाई को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है और पटना से मोकामा तक सियासी हलचल तेज हो गई है।
दो से तीन लाख में रसगुल्ले बनाए
बता दें कि हजारों की संख्या में जुटने वाले समर्थकों के लिए अनंत सिंह के पटना आवास पर भोज की भी तैयारी की जा रही है। लोगों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। पनीर की अलग-अलग डिश, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी-रोटी, लिट्टी, कचौड़ी और पुलाव भी बनाया जा रहा है। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन भी बनाए जा रहे हैं।तकरीबन दो से तीन लाख में रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। जो बाढ़ में बनाया जा रहा है। वहीं से रसगुल्ले बनकर पटना आएगा। पटना में रसगुल्ले के अलावा बाकी सब यहीं बनेगा













