पूर्व विधायक गोपाल मंडल फिर विवादों में, होलिका दहन में हथियार लहराते दिखे,SSP ने दिए जांच के आदेश
भागलपुर के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर इस तरह हथियार प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी.....
भागलपुर के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर इस तरह हथियार प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो सामने आते ही भागलपुर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है, जो वीडियो की सत्यता के साथ-साथ हथियार के लाइसेंसी होने या न होने की भी जांच करेंगे।
सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पहले भी रह चुके हैं विवादों में
यह पहला मौका नहीं है जब गोपाल मंडल हथियार को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले विधायक रहते हुए वे मायागंज अस्पताल में रिवॉल्वर के साथ प्रवेश करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। बार-बार इस तरह की घटनाओं ने प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।













