"जिंदा लाश" से "9वीं फेल लुटेरा" तक… ,RJD-JDU के बीच डिजिटल जंग,आरोप-प्रत्यारोप तेज
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाज़ी का दौर शुरू हो चुका है। दोनों दल अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।RJD ने अपने एक पोस्ट में.....
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाज़ी का दौर शुरू हो चुका है। दोनों दल अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।RJD ने अपने एक पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। पोस्ट में लिखा गया कि अगर “जिंदा लाश” कुछ समय और सत्ता की कुर्सी पर बैठा रहा, तो बिहार “जिंदा मुर्दा” बन जाएगा। इसके साथ ही #बेशर्मCM हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। राजनीतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर हमला माना जा रहा है।
JDU ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी
वहीं दूसरी ओर RJD के इस पोस्ट के बाद JDU ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। जवाबी पोस्ट में JDU ने लिखा, “खुद को गलाकर बिहार में जान फूंक दी, नर्क से निकाल सपनों का बिहार रच दिया।” इसके साथ ही RJD पर पलटवार करते हुए कहा गया कि अगर ऐसा ‘लाश’ उनके परिवार में होता, तो बिहार अपना अस्तित्व नहीं खोता। JDU ने अपने पोस्ट में #9वीं_फेल_लुटेरा हैशटैग का इस्तेमाल कर हमला और तीखा कर दिया।
सोशल मीडिया वार आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत
दोनों दलों के बीच यह सोशल मीडिया वार आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रहा है। साफ है कि अब राजनीतिक संघर्ष सिर्फ सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म भी सियासी रणभूमि बन चुके हैं। पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता तक अपनी बात पहुंचाने और विरोधियों पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रही हैं।













