बिहार से राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन और शिवेश कुमार, भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार से दो नामों पर मुहर लगाई है — नितिन नवीन और शिवेश कुमार। दोनों नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव होना है। भाजपा ने अपने.....
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार से दो नामों पर मुहर लगाई है — नितिन नवीन और शिवेश कुमार। दोनों नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव होना है। भाजपा ने अपने कोटे की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर यह साफ कर दिया है कि वह इस चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
नितिन नवीन पर बड़ा भरोसा
वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नवीन की उम्मीदवारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि वे दिल्ली की राजनीति में बिहार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।वहीं बात करें शिवेश कुमार की तो शिवेश कुमार 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे भाजपा के समर्पित और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं। दलित (अनुसूचित जाति) समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। शिवेश कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। प्रदेश स्तर पर भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
अन्य राज्यों के उम्मीदवार
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। देशभर में राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में पार्टी अन्य राज्यों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।भाजपा की जारी सूची में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के नाम भी शामिल हैं:-असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन,छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा,हरियाणा से संजय भाटिया,ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार,पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा।भाजपा की यह सूची आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उसकी राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन को दर्शाती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अन्य दल अपने प्रत्याशियों के नाम कब तक घोषित करते हैं और चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है।













