पटना में होली के रंग में रंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मंच से बरसाए फूल,कहा-मोबाइल दीजिए...... फोटो खींच देता हूं

होली के मौके पर राजधानी पटना में उत्साह और उमंग का खास नज़ारा देखने को मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में कार्यकर्ताओं के साथ होली का जश्न मनाया। “राम खेले होली…” गाने की धुन पर उन्होंने मंच से फूल बरसाए और तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने उनसे फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। इस पर नितिन नवीन ने मुस्कुराते........

पटना में होली के रंग में रंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मंच से बरसाए फूल,कहा-मोबाइल दीजिए...... फोटो खींच देता हूं

होली के मौके पर राजधानी पटना में उत्साह और उमंग का खास नज़ारा देखने को मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में कार्यकर्ताओं के साथ होली का जश्न मनाया। “राम खेले होली…” गाने की धुन पर उन्होंने मंच से फूल बरसाए और तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने उनसे फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। इस पर नितिन नवीन ने मुस्कुराते हुए कहा, “अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही फोटो खींच देता हूं।” उनके इस अंदाज ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

होली पर भाषण नहीं, गाने सुनने चाहिए
उन्होंने साफ कहा, “आज होली है, होली पर भाषण नहीं, गाने सुनने चाहिए। आप सभी गानों का आनंद लीजिए।” बेली रोड स्थित चटकारा फूड कोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। करीब 15-20 मिनट तक कार्यक्रम में रुकने के बाद नितिन नवीन रवाना हो गए, लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जमकर डांस हुआ और ‘कुर्ता फाड़ होली’ भी खेली गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
वहीं दूसरी ओर, होली को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। हुड़दंग, धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग और सड़क पर रेसिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी 
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज कुमार दाराद ने बताया कि पूरे राज्य में 12 कंपनी रेंज रिजर्व बल, 35 कंपनी बीसैप, 18,822 नव नियुक्त सिपाही, 2,768 ट्रेनी पीटीसी, 5,100 होमगार्ड और 3 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इनमें एक रैपिड एक्शन फोर्स और दो एसएसबी की कंपनियां शामिल हैं। हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है और पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।रंग, उमंग और उत्साह के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, ताकि होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके