होली पर सियासी सरप्राइज: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय, मंत्रियों ने दी खुलकर बधाई
बिहार की सियासत में लंबे समय से जिस सवाल पर चर्चा चल रही थी, अब उस पर लगभग मुहर लगती नजर आ रही है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।दरअसल, मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने होली के मौके पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि निशांत कुमार बहुत जल्द सक्रिय...
बिहार की सियासत में लंबे समय से जिस सवाल पर चर्चा चल रही थी, अब उस पर लगभग मुहर लगती नजर आ रही है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।दरअसल, मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने होली के मौके पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि निशांत कुमार बहुत जल्द सक्रिय राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। इतना ही नहीं, श्रवण कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
होली पर बड़ी घोषणा
श्रवण कुमार ने कहा,होली के अवसर पर मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि निशांत कुमार की एंट्री राजनीति में बहुत जल्द होने वाली है। उनकी एंट्री बहुत सक्रिय राजनीति में होगी। लंबे अरसे से लाखों नौजवान उनके राजनीति में आने का सुझाव दे रहे हैं। जो नौजवान उनके राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं तो मैं समझता हूं कि उनकी इच्छा जल्द पूरी होगी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राजनीति में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं।
अशोक चौधरी का भी समर्थन
निशांत कुमार की संभावित एंट्री पर बिहार सरकार के एक और मंत्री अशोक चौधरी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री की “फोटो कॉपी” हैं।अशोक चौधरी ने कहा,आपने उन्हें सार्वजनिक जीवन में देखा है। उनका बोलने का तरीका और हाव-भाव बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पार्टी लंबे समय से चाहती थी कि वे राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की भावना को समझते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
जदयू के लिए होली का तोहफा?
अशोक चौधरी के मुताबिक, यह खबर जनता दल यूनाइटेड के लिए होली से बड़ी कोई सौगात नहीं हो सकती। पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से चाहते थे कि कोई ऐसा चेहरा आगे आए जो नीतीश कुमार की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ा सके।अब माना जा रहा है कि निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है। आने वाले दिनों में उनकी औपचारिक घोषणा और भूमिका को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।













