तमिलनाडु को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, विजय के शपथ ग्रहण पर सबकी नजर
तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई...
तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां नई सरकार औपचारिक रूप से सत्ता संभालेगी।
शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।
बहुमत से वह 10 सीट पीछे
बता दें कि 4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी को 108 सीटें मिलीं, हालांकि बहुमत से वह 10 सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद सहयोगी दलों का समर्थन जुटाने का सिलसिला शुरू हुआ।
कांग्रेस के 5 विधायक, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों ने पहले ही TVK को समर्थन दे दिया था। वहीं शनिवार को VCK और IUML ने भी अपने 2-2 विधायकों का समर्थन देकर विजय के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूत कर दिया।
तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत
इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्टके बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। TVK के सभी विधायक फिलहाल यहीं ठहरे हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। अब सभी की नजर नई सरकार के पहले फैसलों और कैबिनेट गठन पर टिकी हुई है।
।













