TVK चीफ विजय ने तमिल में ली शपथ, राज्यपाल ने बीच में टोका

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और अभिनेता से नेता बने C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने राजभवन में आयोजित समारोह में ..

TVK चीफ विजय ने तमिल में ली शपथ, राज्यपाल ने बीच में टोका

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और अभिनेता से नेता बने C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने राजभवन में आयोजित समारोह में तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

विजय के साथ उनकी सरकार के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली

शपथ के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब विजय निर्धारित पंक्तियों से आगे बोलने लगे। इस पर तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi Arlekar ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो लिखित रूप में दिया गया है। इसके बाद विजय ने दोबारा निर्धारित प्रारूप में शपथ पूरी की।विजय के साथ उनकी सरकार के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। खास बात यह रही कि पहले मंत्रिमंडल में केवल TVK विधायकों को ही जगह दी गई और सहयोगी दलों के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया गया।

108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी एंट्री 

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के कुल 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला। TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी एंट्री की है। सहयोगी दलों के समर्थन से विजय बहुमत के आंकड़े 118 से आगे निकल गए।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, 

तमिलनाडु में यह राजनीतिक बदलाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। साल 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री राज्य की कमान संभाल रहा है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस नेता M. Bhaktavatsalam मुख्यमंत्री रहे थे।शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान और अंत में तमिलगान प्रस्तुत किया गया। यह पहला मौका रहा जब किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।