बख्तियारपुर का नाम हो नीतीशपुर; मंत्री संतोष सुमन ने उठाई नाम बदलने की मांग, बिहार की राजनीति में नई चर्चा तेज
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग सियासी चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना यह प्रस्ताव औपचारिक रूप से सामने रखा है।
DESWA DESK : बिहार की राजनीति में एक बार फिर पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग सियासी चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना यह प्रस्ताव औपचारिक रूप से सामने रखा है।
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर महज एक भौगोलिक जगह नहीं है, बल्कि यह बिहार के विकास और सामाजिक बदलाव में लंबे समय तक केंद्रीय भूमिका निभाने वाले नेता नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। नीतीश कुमार के राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा की कई ऐतिहासिक यादें इस धरती से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया, उसकी पहचान भी उनके नाम से होनी चाहिए। बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किया जाना उस क्षेत्र के गौरव और जनभावनाओं का सच्चा सम्मान होगा।
मंत्री के अनुसार नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक काम किया है। उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि को यह सम्मान मिलना चाहिए। डॉ. संतोष सुमन के इस मांग के सामने आते ही सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। हालांकि यह अभी केवल एक प्रस्ताव के रूप में सामने आया है। सरकार की ओर से नाम बदलने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक फैसला या प्रशासनिक घोषणा नहीं की गई है।













