CM नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले–मैं हमेशा सम्राट के साथ

बिहार की राजनीति में आज सम्मान और सौहार्द का एक सुंदर दृश्य देखने को मिला। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना.....

CM नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले–मैं हमेशा सम्राट के साथ

बिहार की राजनीति में आज सम्मान और सौहार्द का एक सुंदर दृश्य देखने को मिला। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। सीएम नीतीश ने कहा सम्राट चौधरी जिस जिम्मेदारी और गंभीरता से काम कर रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है। आपका बेटा बहुत आगे जाएगा। मैं हमेशा उसके साथ।

सम्राट चौधरी ने  X पर शेयर की पिता के जन्मदिन की तस्वीरें

-https://x.com/samrat4bjp/status/2007732130047242599?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2007732130047242599%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

इस मुलाकात के कई वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री का अपनापन और राजनीतिक परिपक्वता साफ झलकती है। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पिता के जन्मदिन पर आज इमोशनल मैसेज में लिखा भी है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा है ‘मेरे पूज्य पिताजी श्री शकुनी चौधरी जी के 90वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद का आकांक्षी। पिताजी… आपका स्नेहिल आशीर्वाद अनुशासन, त्याग और जीवन मूल्यों से भरा मार्गदर्शन ही हमारे लिए प्रेरणा का प्रकाशपुंज है। आपकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर कृपा हम सब पर बनी रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है…।’गौरतलब है कि शकुनी चौधरी का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने वर्ष 1985 में निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में कदम रखा। आगे चलकर वे बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री बने और विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। वे खगड़िया से सांसद भी रह चुके हैं।

करीब 35 वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहने के बाद शकुनी चौधरी ने वर्ष 2015 में सार्वजनिक रूप से राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय सेना में 15 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं और पेशे से इंजीनियर भी रहे हैं।खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव—दोनों से उनके संबंध हमेशा सम्मानजनक रहे हैं, और आज भी बिहार की राजनीति में उन्हें एक अनुभवी और आदरणीय व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।