तेजस्वी यादव का बड़ा बयान –BJP का “चाल, चरित्र और चेहरा” बेनकाब, दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग

दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जांच एजेंसी C B I आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने में विफल रही। इस दौरान कोर्ट ने एजेंसी की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी भी की।इस फैसले के बाद राजनीतिक..............

तेजस्वी यादव  का बड़ा बयान –BJP का “चाल, चरित्र और चेहरा” बेनकाब, दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग

दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जांच एजेंसी C B I आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने में विफल रही। इस दौरान कोर्ट ने एजेंसी की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी भी की।इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक द्वेष का उदाहरण बताया। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह फैसला साबित करता है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

“एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग”
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि मामला तथ्यात्मक आधार पर मजबूत नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई ठोस सबूत नहीं था, तो जांच किस आधार पर शुरू की गई।तेजस्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का “चाल, चरित्र और चेहरा” अब जनता के सामने आ चुका है। उनके अनुसार, विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि यदि झूठे मामलों के कारण चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं, तो दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने पर विचार होना चाहिए, ताकि जनता निष्पक्ष माहौल में अपना फैसला दे सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और उसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।तेजस्वी यादव ने अपने परिवार से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि IRCTC मामले में अब तक किसी घोटाले की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं “लैंड फॉर जॉब” मामले में भी रेलवे की ओर से किसी आधिकारिक घोटाले की पुष्टि नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में जांच एजेंसियों द्वारा क्लीन चिट या क्लोजर रिपोर्ट दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी बार-बार वही मामले उठाए जा रहे हैं।जो राजनीतिक प्रेरित प्रतीत होता है।

न्यायपालिका पर जताया भरोसा
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे अदालत से लेकर जनता के बीच तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंततः सच की जीत होगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेगी और इसको लेकर बातचीत जारी है।