JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ज्वॉइन कर सकते हैं पीके की जनसुराज, 7 महीने पहले अपनी नई पार्टी का किया था ऐलान
सीएम नीतीश की पार्टी JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह अब प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ज्वॉइन कर सकते हैं। 7 महीने पहले RCP सिंह ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था। पार्टी का नाम 'आसा' रखा गया है। उस वक्त RCP सिंह ने कहा था कि '140 लोग अभी ही हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमारा संगठन प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य स्तर तक होगा। हम मिस कॉल से लोगों को अपने संगठन से जोड़ेंगे।'..

बिहार में साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होने वाला है। वहीं बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल सीएम नीतीश की पार्टी JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह अब चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ज्वॉइन कर सकते हैं। 7 महीने पहले RCP सिंह ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था। पार्टी का नाम 'आसा' रखा गया है। उस वक्त RCP सिंह ने कहा था कि '140 लोग अभी ही हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमारा संगठन प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य स्तर तक होगा। हम मिस कॉल से लोगों को अपने संगठन से जोड़ेंगे।'