रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोलीं–चुनाव में पलायन रोकने का वादा...अब खुद ही बिहार से पलायन करने जा रहे हैं

बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार से पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अब खुद ही पलायन करने की स्थिति...

रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोलीं–चुनाव में पलायन रोकने का वादा...अब खुद ही बिहार से पलायन करने जा रहे हैं

बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार से पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अब खुद ही पलायन करने की स्थिति में आ गए हैं।

चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम
अपने पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी यह दावा करते थे कि अगर उनकी सरकार दोबारा बनी तो बिहार से होने वाला पलायन रुक जाएगा लेकिन अब स्थिति ऐसी बन गई है कि पलायन रोकने की बात करने वाले मुख्यमंत्री ही बिहार से पलायन करने की तैयारी में दिख रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि उनके चाचा मुख्यमंत्री की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम, चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है "जपना हरिनाम। 

 आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील व् बेतुकी थ्योरी
इससे पहले रोहिणी ने एक्स पर लिखा था, “चाचा जी ... कहाँ विलुप्त हो गयी दूसरों के संदर्भ में कही गयी आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील व् बेतुकी थ्योरी ?.. आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है .. सच कहूँ तो आप राजनीतिक व् वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं , जिस पर सटीक बैठती है , ये कहावत " पर उपदेश कुशल बहुतेरे " ... 

निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए बधाई
हालांकि अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं ... राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे ..