UPSC Rank 301 विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण,ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा निकला गलत
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में रैंक 301 को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद और भ्रम पर अब आयोग ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। यूपीएससी ने साफ कर दिया है कि रैंक 301 पर केवल एक ही अभ्यर्थी सफल हुई हैं और वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं।आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि.....
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में रैंक 301 को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद और भ्रम पर अब आयोग ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। यूपीएससी ने साफ कर दिया है कि रैंक 301 पर केवल एक ही अभ्यर्थी सफल हुई हैं और वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं।आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक ही नाम की दो अभ्यर्थियों द्वारा रैंक 301 का दावा किए जाने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन यूपीएससी के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार यह रैंक सिर्फ एक ही अभ्यर्थी को मिली है।
रैंक 301 प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी का रोल नंबर 0856794 है
यूपीएससी के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रैंक 301 प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी का रोल नंबर 0856794 है। उनके पिता का नाम रंजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है। उनका स्थायी पता गांव अभैपुर, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसी अभ्यर्थी को आधिकारिक तौर पर रैंक 301 दी गई है।
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्टीकरण इसलिए जारी किया गया है ताकि रैंक 301 को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं को रोका जा सके। यूपीएससी ने यह भी चेतावनी दी है कि गलत जानकारी या भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
रैंक 301 को लेकर विवाद
गौरतलब हो कि , 6 मार्च को यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया था। इसके बाद रैंक 301 को लेकर विवाद सामने आया, जब दो अलग-अलग अभ्यर्थियों ने खुद को इस रैंक का अधिकारी बताया। एक अभ्यर्थी बिहार के आरा की रहने वाली थीं, जबकि दूसरी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की।
परिणाम घोषित होने के बाद आरा में ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के घर जश्न का माहौल बन गया था और उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी सफलता की कहानी भी साझा की थी। हालांकि इसी बीच गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह सामने आईं और दावा किया कि रैंक 301 उनकी है।अब यूपीएससी के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रैंक 301 गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह को ही मिली है।













