नई जिम्मेदारी संभालते ही नितिन नबीन का आध्यात्मिक संदेश, पटना के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर संगठन और राष्ट्र की समृद्धि की कामना

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे। राजधानी पहुंचने के अगले दिन बुधवार को उन्होंने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया।नितिन नबीन ने बांसघाट स्थित काली मंदिर, गोलघर पार्क रोड स्थित मां अखंडवासिनी मंदिर और लोदीपुर स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने....

नई जिम्मेदारी संभालते ही नितिन नबीन का आध्यात्मिक संदेश, पटना के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर संगठन और राष्ट्र की समृद्धि की कामना

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे। राजधानी पहुंचने के अगले दिन बुधवार को उन्होंने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया।नितिन नबीन ने बांसघाट स्थित काली मंदिर, गोलघर पार्क रोड स्थित मां अखंडवासिनी मंदिर और लोदीपुर स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर देश, प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी के संगठन की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की।

विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजा-पाठ
वहीं गोलघर स्थित अखंडवासिनी मंदिर में पुजारी बासुकीनाथ तिवारी और विशाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नितिन नबीन को पूजा-पाठ कराया। मंदिर दर्शन के दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मंदिर दर्शन के उपरांत नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर  अपनी भावनाएं व्यक्त की और मां की वंदना करते हुए लिखा—“सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥”

राजनीतिक दृष्टि से अहम दौरा
उन्होंने यह भी लिखा कि पटना में काली मंदिर, मां अखंडवासिनी मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन का यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में वे बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आध्यात्मिक आशीर्वाद के साथ उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत की है।