बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में बड़ा बदलाव! अब Range Rover में चलेंगे CM,जानिए वजह

सादगी और सरल जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में अब एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के लिए हाईटेक, बुलेटप्रूफ और अत्याधुनिक तकनीक से लैस रेंज रोवर एसयूवी खरीदे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने ऐसी कुल चार गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।अब तक......

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में बड़ा बदलाव! अब Range Rover में चलेंगे CM,जानिए वजह

सादगी और सरल जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में अब एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के लिए हाईटेक, बुलेटप्रूफ और अत्याधुनिक तकनीक से लैस रेंज रोवर एसयूवी खरीदे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने ऐसी कुल चार गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमतौर पर इलेक्ट्रिक (EV) या देशी कंपनियों की गाड़ियों में सफर करते रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब उनके काफिले में रेंज रोवर जैसी हाई-एंड लग्ज़री और अत्यधिक सुरक्षा तकनीक से लैस एसयूवी शामिल होगी।

सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों के आकलन और वीवीआईपी मूवमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में गिना जाता है। इसमें बुलेटप्रूफ बॉडी, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मौजूद होते हैं। देश और दुनिया के कई शीर्ष नेता इस श्रेणी की गाड़ियों का उपयोग करते हैं।सरकारी अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की लगातार बढ़ती सार्वजनिक गतिविधियों और संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना जरूरी हो गया है।

चार बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की खरीद को मिली मंज़ूरी
गौरतलब है कि अतिविशिष्ट श्रेणीगत सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के लिए चार बुलेटप्रूफ रेंज रोवर स्पोर्ट्स खरीदने की स्वीकृति जुलाई 2025 में ही दी जा चुकी है। प्रति गाड़ी की लागत 2 करोड़ 79 लाख 32 हजार 353 रुपये तय की गई है। इस तरह कुल 11 करोड़ 17 लाख 29 हजार 412 रुपये की राशि चार गाड़ियों की खरीद के लिए स्वीकृत की गई है।पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री पहले से ही बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करते हैं। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी बुलेटप्रूफ वाहनों से ही सफर करते हैं। इसके अलावा, जब किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री बिहार दौरे पर आते हैं, तो उनके लिए भी बुलेटप्रूफ गाड़ी की व्यवस्था की जाती है।