जनवरी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी कार्रवाई, पटना में एक महीने में 7.47 करोड़ का चालान, CCTV कैमरों ने खोली पोल

नए साल की शुरुआत के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी। हेलमेट न पहनना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सीट बेल्ट न लगाना और रेड लाइट जंप जैसी लापरवाहियों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यू ईयर के दिन से लेकर 31 जनवरी तक शहर भर में लगे ऑटोमेटिक ट्रैफिक कैमरों ने हर पल नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी। नियमों का उल्लंघन.....

जनवरी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी कार्रवाई, पटना में एक महीने में 7.47 करोड़ का चालान, CCTV कैमरों ने खोली पोल

नए साल की शुरुआत के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी। हेलमेट न पहनना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सीट बेल्ट न लगाना और रेड लाइट जंप जैसी लापरवाहियों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यू ईयर के दिन से लेकर 31 जनवरी तक शहर भर में लगे ऑटोमेटिक ट्रैफिक कैमरों ने हर पल नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी। नियमों का उल्लंघन होते ही संबंधित वाहन मालिक के मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज पहुंच गया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है
पटना ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी महीने में करीब 50 हजार वाहनों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चिन्हित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आईसीसीसी कैमरों और एचएचडी मशीनों की मदद से कुल 49,876 वाहनों के खिलाफ चालान काटे गए। नियमों के उल्लंघन पर 7 करोड़ 47 लाख 58 हजार 100 रुपये की चालान राशि जनरेट की गई।

हेलमेट पहनना अनिवार्य
आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मामले हेलमेट न पहनने के सामने आए हैं। इसके बाद बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वालों की संख्या भी काफी अधिक रही। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि पटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करना, रेड लाइट जंप करना, ओवरस्पीडिंग और बाइक पर ट्रिपल सवारी जैसे मामलों में भी लगातार लोग पकड़े जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ये लापरवाहियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनती हैं।

हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
दरअसल, राजधानी पटना की लगभग सभी सड़कों, चौक-चौराहों, एंट्री पॉइंट्स और बाईपास पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) से जोड़ा गया है। इसी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जाती है। ऑटोमैटिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम से लेकर नियम तोड़ने वालों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जा रही है।