तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दीपक प्रकाश ने कसा तंज,-राजद केवल चेहरे बदलकर जनता को गुमराह...चाल, चरित्र और चेहरा वही
तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सत्ताधारी दल ने विपक्ष पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से राजद की राजनीति,.....
तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सत्ताधारी दल ने विपक्ष पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से राजद की राजनीति, सोच और कार्यशैली में कोई बदलाव आने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1990 से 2005 तक जिस तरह राजद के शासनकाल में बिहार में “जंगलराज” रहा, आज भी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा वही पुराना है।
जनता को गुमराह करने की कोशिश
दीपक प्रकाश ने कहा कि राजद केवल चेहरे बदलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि उसकी नीतियों और सोच में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने तेजस्वी यादव के नए पद को महज औपचारिक करार देते हुए कहा कि इससे पार्टी की कार्यसंस्कृति में कोई सुधार नहीं होने वाला।
मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि राजद का इतिहास अपराध, अराजकता और भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है, जिसे बिहार की जनता भली-भांति जानती है। वहीं दूसरी ओर एनडीए सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और सुशासन की स्थापना हुई है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में विकास की रफ्तार तेज हुई है और जनता अब पीछे लौटने के मूड में नहीं है।
राजद की नीतियों को नकार चुकी है
दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पहले ही राजद की नीतियों को नकार चुकी है और आने वाले समय में भी एनडीए के विकास और सुशासन के मॉडल पर ही भरोसा जताएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद आज भी पुराने एजेंडे पर चल रही है और सत्ता में आने पर बिहार को फिर उसी दौर में ले जाने की कोशिश करेगी।गौरतलब है कि तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर राजद के भीतर और बाहर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इससे पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव को “कठपुतली शहजादा” करार दिया था, वहीं तेज प्रताप यादव ने भी बहन के बयान को सौ फीसदी सही बताया था।













