अररिया जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा:, अगले पांच साल बिहार के इतिहास में सबसे स्वर्णिम होंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को अररिया पहुंची, जहां उन्होंने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 545.88 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए बेहद अहम होने वाले हैं।सुबह करीब 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से हड़ियाबाड़ी न्यू पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 54 करोड़ .............
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को अररिया पहुंची, जहां उन्होंने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 545.88 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए बेहद अहम होने वाले हैं।सुबह करीब 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से हड़ियाबाड़ी न्यू पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 54 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अररिया पहुंचे और 29.6 करोड़ रुपये की लागत से बने एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का फीता काटा। साथ ही उन्होंने कोसी डेयरी के मिल्क चिलिंग प्लांट के नवीकरण का शिलान्यास किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने बड़ा ऐलान किया
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अररिया के फारबिसगंज में 150 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इसके अलावा सुपौल के वीरपुर में भी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बता दें कि करीब 40 मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को साल 2005 से पहले के बिहार की स्थिति याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर और आज के बिहार में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि पहले जहां सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी थी, वहीं अब राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।
बताइये सब अच्छा रहेगा न?
संबोधन के अंत में उन्होंने अपने खास अंदाज में जनता से पूछा, “बताइये सब अच्छा रहेगा न?” इसके बाद मंच पर मौजूद सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और लेसी सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल बिहार के इतिहास में सबसे स्वर्णिम साबित होंगे और राज्य देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार के विकास के लिए 2025 से 2030 तक का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही जुलाई 2024 और फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट में बिहार को मिले विशेष आर्थिक पैकेज, मखाना बोर्ड के गठन और पश्चिमी कोसी नहर की सफाई के लिए मिली राशि के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया।













