बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा दांव,उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी कर सकते हैं जॉइन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से राजनीति के केंद्र में हैं। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह आज मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। चर्चा यह है कि पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) जॉइन कर सकते हैं।इससे पहले सोमवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री ऋतुराज सिन्हा से भी मुलाकात की थी। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पवन सिंह आरा विधानसभा...

बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा दांव,उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी कर सकते हैं जॉइन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से राजनीति के केंद्र में हैं। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह आज मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। चर्चा यह है कि पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) जॉइन कर सकते हैं।इससे पहले सोमवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री ऋतुराज सिन्हा से भी मुलाकात की थी। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो शाहाबाद क्षेत्र—यानी भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर—की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है।

राइज एंड फॉल से खुद को अलग कर लिया
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने बिज़नेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल से खुद को अलग कर लिया। शो छोड़ते समय उन्होंने कहा था—“मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।” उनके इस बयान ने यह साफ कर दिया कि अब पवन सिंह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं।पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। भले ही वे चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन उस चुनाव में उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी पकड़ जमीनी स्तर पर मजबूत होती जा रही है। काराकाट के अलावा उनका प्रभाव बक्सर और सासाराम तक देखने को मिला, जहां बीजेपी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी नेता आरके सिंह से भी मिले
दिलचस्प बात यह भी है कि पवन सिंह हाल ही में आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह से भी मिले थे। तब आरके सिंह ने खुलकर कहा था कि पवन सिंह को बीजेपी में शामिल होना चाहिए। वहीं, पवन सिंह खुद कई मौकों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तारीफ कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था—“तेजस्वी जब बोलते हैं तो दिल को छू जाते हैं। वो जमीनी नेता हैं।”जब उनसे सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव को 9वीं फेल कहा जाता है, तो क्या वे विकास कर पाएंगे? इस पर पवन ने हंसते हुए जवाब दिया—“मैं भी तो 6वीं पास हूं। लेकिन मेरे पास पढ़े-लिखे लोग काम करते हैं। असली बात नीयत की होती है, पढ़ाई ही सब कुछ नहीं है।”

ज्योति सिंह भी लड़ सकती हैं चुनाव
वहीं राजनीतिक चर्चाओं में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का नाम भी लगातार सामने आ रहा है। ज्योति सिंह हाल ही में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी से मिली थीं और वे खुद कई बार ऐलान कर चुकी हैं कि 2025 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगी।अब देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह किस पार्टी का दामन थामते हैं। क्या वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एनडीए में वापसी करेंगे या फिर कोई नया राजनीतिक रास्ता चुनेंगे? एक बात तो साफ है कि भोजपुरी सुपर स्टार का यह नया सफर बिहार की राजनीति में हलचल जरूर मचाने वाला है।