यह हैं बुड़बक विजय सिन्हा...राजद ने कहा-उपमुख्यमंत्री के पास बैल से भी कम बुद्धि, बिहार के नेता हैं तो बस तेजस्वी
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है।आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। इसी बीच राजद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर बड़ा आरोप लगाते हुए पोस्टर जारी कर बड़ा हमला बोला है। राजद ने कहा है कि विजय सिन्हा मंदबुद्धि और बड़का बुड़बक हैं। राजद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पास...

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है।आरोप प्रत्यारोप के साथ साथ पोस्टरवार का दौर भी जारी हैं। इसी बीच राजद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर बड़ा आरोप लगाते हुए पोस्टर जारी कर बड़ा हमला बोला है। राजद ने कहा है कि विजय सिन्हा मंदबुद्धि और बड़का बुड़बक हैं। राजद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पास बैल से भी कम बुद्धि है।
बिहार के नेता हैं तो बस तेजस्वी
राजद द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा गया है, "जो पार्टी ऐसे मंदबुद्धि बकैतों के भरोसे हो, उस पार्टी में सचमुच ढंग के नेताओं का अकाल पड़ गया होगा! ये महाशय बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, पर ये भी तेजस्वी के ही भरोसे हैं। तेजस्वी, इनको जानकारी देंगे, तभी ये शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। BJP-JDU में निर्बुद्धि नेता भरे पड़े हैं। बिहार के नेता हैं तो बस तेजस्वी।
जनीतिक गलियारों में हलचल तेज
इसके साथ ही एक व्यंग्यात्मक फोटो भी साझा किया गया है। जिसमें विजय सिन्हा को लेकर लिखा गया है-: यह हैं बुड़बक विजय सिन्हा, पद-बिहार के उपमुख्यमंत्री, काम- बकैती करना, बुद्धि- बैल से भी कम,तकियाकलम-आपस कीजिए। बता दें कि फोटो में आगे यह भी कहा गया है कि घोंचू विजय सिन्हा शहीद को सम्मान देने नहीं पहुंचे और पूछने पर कहा कि "तेजस्वी यादव ने बताया नहीं। वहीं विजय सिन्हा के फोटो के अगल बगल लिखा है भारत जलाओ पार्टी का नमूना NO.1। बता दें कि राजद के इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि राजद के द्वारा लगातार बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर हमला बोला जाता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते रहते हैं। तेजस्वी यादव बारबार दोनों उपमुख्यमंत्री को बिना काम के बताते रहते हैं।