पीएम मोदी से मिले विजय सिन्हा, बिहार में कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि उनकी पीएम मोदी से बिहार की प्रगति और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन सूत्रों पर भरोसा करें तो इस अहम मुलाकात में पीएम मोदी और सम्राट चैघरी के बीच संबंधों में आई खटास को लेकर भी चर्चा हुई है।

पीएम मोदी से मिले विजय सिन्हा, बिहार में कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

DELHI : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास और कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि विजय कुमार सिन्हा ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बिहार से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई है। जबसे बिहार में भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बनाया है, तबसे विजय सिन्हा से उनके संबंधों में तल्खी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जब विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष थे, उस दौरान सम्राट चैधरी से विधानसभा में हुई नोकझोंक अबतक लोग भूले नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस नोकझोंक के बाद भले ही सतह पर सबकुछ ठीक-ठाक नजर आ रहा हो, लेकिन विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के संबंध सामान्य नहीं हो पाए हैं। विजय सिन्हा खुद को उपमुख्यमंत्री पद से हटाकर कृषि मंत्री बनाए जाने को भी अपना डिमोशन मान रहे हैं। इतना ही नहीं, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रहते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कई अधिकारियों पर लापरवाही और कार्यों में शिथिलता को लेकर कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि कई अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को भी वापस ले लिया गया है। सूत्र बताते हैं कि विजय कुमार सिन्हा इसको लेकर भी अंदर ही अंदर नाराज हैं। हालांकि खुलकर वे फिलहाल कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में सूत्र बता रहे हैं कि इन तमाम तल्खी को लेकर भी पीएम मोदी से उनकी बात हुई है। फिलहाल, विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि उनकी पीएम मोदी से बिहार की प्रगति और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन सूत्रों पर भरोसा करें तो इस अहम मुलाकात में पीएम मोदी और सम्राट चैघरी के बीच संबंधों में आई खटास को लेकर भी चर्चा हुई है।