बिहार में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, एक्टिव अंदाज में दिखे नीतीश कुमार

बिहार की सियासत में गुरुवार की सुबह अचानक हलचल तेज हो गई। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar बेहद एक्टिव अंदाज में नजर आए। सुबह-सुबह वह सीधे डिप्टी सीएम Vijay...

बिहार में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, एक्टिव अंदाज में दिखे नीतीश कुमार

बिहार की सियासत में गुरुवार की सुबह अचानक हलचल तेज हो गई। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar बेहद एक्टिव अंदाज में नजर आए। सुबह-सुबह वह सीधे डिप्टी सीएम Vijay Kumar Chaudhary के आवास पहुंच गए। यहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में अहम बातचीत हुई। मुलाकात खत्म होने के बाद जाते-जाते नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा, “शाम में घर आइए… एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं।”

 सुरक्षाकर्मियों को इशारा  कर काफिला रोकवाया 

दिलचस्प बात यह रही कि गाड़ी में बैठने से पहले भी नीतीश कुमार अचानक रुक गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को इशारा कर काफिला रोकवाया और फिर विजय चौधरी से कुछ देर तक अलग से गंभीर बातचीत की। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया।

रोज की तरह जनसुनवाई कार्यक्रम होना था

डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अचानक Janata Dal (United) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। यहां रोज की तरह जनसुनवाई कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम में मंत्री Ashok Choudhary, Madan Sahni और Shweta Gupta की मौजूदगी तय थी, लेकिन जब नीतीश कुमार पहुंचे तो तीनों नेता वहां मौजूद नहीं थे। बता दें कि करीब 10 मिनट तक जदयू कार्यालय में रुकने के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “चिंता मत कीजिए… काम करते रहिए, सब कुछ ठीक हो रहा है।”

अशोक चौधरी जल्दबाजी में जदयू दफ्तर पहुंचे

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही पार्टी कार्यालय में नीतीश कुमार के पहुंचने की खबर मिली, मंत्री अशोक चौधरी जल्दबाजी में जदयू दफ्तर पहुंचे। हालांकि तब तक नीतीश कुमार का काफिला बाहर निकल रहा था। अशोक चौधरी ने उनकी गाड़ी के पास पहुंचकर हाथ जोड़कर अभिवादन किया, लेकिन गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ती रही।