बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना:, राहुल गांधी को बताया- खानदानी ठग

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को खानदानी ठग कहते हुए आरोप लगाया कि वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और नौटंकी करने बिहार आते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप तो लगाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 65 हज़ार लोगों का भी हलफनामा तक दाखिल नहीं किया। सिर्फ झूठ और बकवास...

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना:, राहुल गांधी को बताया- खानदानी ठग

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को खानदानी ठग कहते हुए आरोप लगाया कि वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और नौटंकी करने बिहार आते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप तो लगाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 65 हज़ार लोगों का भी हलफनामा तक दाखिल नहीं किया। सिर्फ झूठ और बकवास की राजनीति करते हैं।

झूठ बोलने और बाद में माफी मांगने तक सीमित 
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी राजनीति सिर्फ झूठ बोलने और बाद में माफी मांगने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि इस बार भी या तो माफी मांगेंगे या देश में अराजकता फैलाएंगे।वहीं कर्नाटक में राहुल गांधी की स्कूल विज़िट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अभी ब्लैकबोर्ड पर टीचर बनकर पढ़ा रहे थे, लेकिन असली सवाल यह है कि चुनाव आयोग द्वारा मांगा गया एफिडेविट कब देंगे?

जनता को गुमराह कर रहे हैं
गिरिराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा कि अगर 65 लाख नाम काटे गए हैं, तो कम से कम 65 हज़ार लोगों का आवेदन तो देना चाहिए। आपने कोई आवेदन नहीं दिया, क्योंकि आप झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी पार्टी लोकतंत्र की चोरी करने वाली पार्टी रही है। 

तानाशाही मानसिकता से जीते हैं
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश नहीं मानते, तानाशाही मानसिकता से जीते हैं। एक गांव की कहावत है चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है और वही काम आपका खानदान कर रहा है। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी गरीबों के मसीहा हैं।इसके उलट राहुल गांधी और उनकी पार्टी सिर्फ झूठ और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं।