RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन आज, मंगनी लाल मंडल का नाम सबसे आगे,हाल में ही राजद में हुए हैं शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अहम कदम उठाया है। इस बार पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए आज शनिवार को नामांकन होगा । चुनाव पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे और तनवीर हसन पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:30 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के ...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अहम कदम उठाया है। इस बार पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए आज शनिवार को नामांकन होगा । चुनाव पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे और तनवीर हसन पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:30 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इस बात पर भी स्थिति साफ हो जाएगी कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की भूमिका आगे भी बनी रहेगी या पार्टी किसी नए चेहरे को कमान सौंपेगी। आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक 19 जून को प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। यही नेता बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
RJD में चुनाव कराने का रिवाज नहीं
पार्टी ऑफिस पहुंचे रामचंद्र पूर्व ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता एकजुट हैं। तेजस्वी अगले सीएम हो, इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सूत्रों के मुताबिक, JDU से 5 महीने पहले RJD में आए मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कर सकते हैं। इसके बाद उनको निर्विरोध चुना जा सकता है। वैसे भी RJD में चुनाव कराने का रिवाज नहीं है।
मंगली लाल हाल में ही राजद में शामिल हुए हैं
मंगली लाल मंडल वरिष्ट नेता हैं। लोकसभा-राज्यभा और बिहार में विधान परिषद तक के वो सदस्य रह चुके हैं।मंगली लाल हाल में ही राजद में शामिल हुए हैं। वे झंझारपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वे 1986 से लेकर 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। इस दौरान राज्य में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उनकी भूमिका रही। 2004 से 2009 तक वे राज्यसभा के भी सदस्य रहे।
मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मायने
बता दें कि मंगनी लाल मंडल राजद का साथ छोड़कर वापस फिर से पार्टी में लौटे हैं। 2019 में राजद को छोड़ वो जदयू में गए थे। वापस इस साल आरजेडी में आए। पूर्व मंत्री व सांसद रहे मंगनी लाल मंडल जदयू में भी शीर्ष पद पर रहे। राजद में लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलायी थी। वो अतिपिछड़ा वर्ग के धानुक जाति से ताल्लुक रखते हैं। बिहार चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल को पार्टी की कमान बिहार में थमाकर आरजेडी अतिपिछड़ा वोट बैंक पर भी निशाना साधेगी।
पहले EBC और 7वें अध्यक्ष होंगे मंगनी लाल मंडल
जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी की स्थापना 1997 में चारा घोटाले में लालू यादव के जेल जाने के बाद हुई थी। इससे पहले 6 प्रदेश अध्यक्ष हो चुके हैं। इसमें 4 बार दलित, एक-एक बार मुस्लिम और सवर्ण समाज से आने वाले नेता शामिल हैं। मंगनी लाल मंडल पार्टी के 7वें और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) समाज से बनने वाले पहले अध्यक्ष होंगे।