CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल पर एफआईआर दर्ज, होली मिलन समारोह में अश्लील गाना गाने पर हुई कार्रवाई
बिहार की राजनीति में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया थाना में विधायक गोपाल मंडल पर होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज की गई है।

बिहार की राजनीति में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाकर बुरी तरह फंस गए हैं। नवगछिया थाना में विधायक गोपाल मंडल पर होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। विधायक गोपाल मंडल पर आरोप है कि इन्होंने खुद अश्लील गाना गाया है। इसके बाद अब यह एक्शन हुआ है।
विधायक ने अश्लील गाना गाया था।
दरअसल नवगछिया के हाईस्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक ने अश्लील गाना गाया था। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के ही बयान पर विधायक के ऊपर केस दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि 10 मार्च को होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक छैला बिहारी प्रदर्शन कर रहे थे। मंच पर महिला कलाकार भी मौजूद थी। इसी दौरान दौरान छैला बिहारी के भोजपुरी गाना ‘पानी में बुनका बुनकेय छैय भौजी…’ पर डांस करते हुए विधायक ने पुलिस-प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए मंच से अश्लील शब्द का प्रयोग किया।
विधायक ने अश्लील बात तीन बार रिपिट किया।
विधायक ने अश्लील बात तीन बार रिपिट किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विधायक गोपाल मंडल पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बता दें कि, यह पहली दफा नहीं है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल पर कोई एफआईआर दर्ज हुआ है इससे पहले भी उनके ऊपर अस्पताल में पिस्तौल लेकर जाने और जमीन जबरन जमीन कब्जा करने समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज है।